पत्रकार हितों को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के आवाहन पर शनिवार को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला कटनी के पत्रकारों ने एकजुट होकर रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की कि मुरैना सम्मेलन में पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए महत्वपूर्ण आश्वासनों—जिनमें पत्रकार सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाएँ, सुविधाओं का विस्तार तथा मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे शामिल थे—को शीघ्र लागू किया जाए ।पत्रकारों ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित सकारात्मक कदम उनके लिए उत्साहजनक हैं, परंतु इनके समयबद्ध क्रियान्वयन की अपेक्षा पूरे प्रदेश के पत्रकार समुदाय को है । ज्ञापन सौंपते समय पत्रकारों ने इस विश्वास को दोहराया कि सरकार पत्रकारों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए ठोस निर्णय करेगी ।रैली शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से एसडीएम कार्यालय पहुँचकर संपन्न हुई, जहाँ एसडीएम ने पत्रकारों से प्राप्त ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
डॉ. सुरेंद्र राजपूत, नवनीत गुप्ता, अज्जू सोनी, राकेश तिवारी, सदर सडेलिया, राकेश गोस्वामी, डॉ. ज्योति राजपूत, श्याम तिवारी, आनंद गुप्ता, पप्पू उपाध्याय, संतोष तोमर, प्रीतम बर्मन, अभिषेक अधिकारी, सतीश चौरसिया, रश्मि राय, अभय राज, पप्पू झा, शशि दास सहित अनेक पत्रकार एवं संघ के पदाधिकारीगण ।



