अधिवक्ता संघ चुरहट के अध्यक्ष बने संतोष पाण्डेय

सीधी जबलपुर दर्पण । अधिवक्ता संघ चुरहट न्यायालय के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर संतोष पाण्डेय ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद सिंह बिन्नू को 10 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। संतोष पाण्डेय को कुल 65 मत मिले, जबकि विनोद सिंह बिन्नू को 55 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में पन्नालाल सोनी 59 मत पाकर विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश सिंह को 58 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर हेमराज पटेल ने जीत हासिल की। उन्हें 65 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सत्य प्रकाश मिश्रा को 52 मत मिले। विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने वालों में विजय सिंह, गजराज पटेल, शेषमणि नामदेव, प्रवीण नामदेव, हर्षित नामदेव, अशोक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, लाल बहादुर सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, सुशील त्रिपाठी, सुशील पाण्डेय, दुर्घट साकेत, गौरी शंकर साकेत, रामलखन पटेल, जितेंद्र सिंह, लालमणि पटेल जीतू, जितेंद्र सिंह शंखू, सुदर्शन पटेल और रामकिशोर पटेल शामिल हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और संघ के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।



