“आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान अंतर्गत समीक्षा बैठक सम्पन्न

सिवनी जबलपुर दर्पण । जिला पंचायत सभागृह में आज “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली शाह, भारतीय रिजर्व बैंक से धीरज गुप्ता, लीड बैंक अधिकारी प्रवीण कुमार दिसोरिया, भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मंडला के मुख्य प्रबंधक आशीष मित्तल, एसबीआई सिवनी शाखा के मुख्य प्रबंधक सहशिकांत कलसुले सहित विभिन्न बैंकों एवं शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बहरा से संबंधित समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में कुल 1,11,082 खाते DEAF श्रेणी में परिवर्तित हैं, जिनमें से लगभग 3600 खाते शासकीय विभागों के हैं और लंबे समय से निष्क्रिय स्थिति में हैं। कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी विभागों को बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय कर निष्क्रिय खातों को शीघ्र सक्रिय कराने के निर्देश दिए। भारतीय रिजर्व बैंक के श्री धीरज गुप्ता ने सभी बैंकों को उच्च राशि वाले निष्क्रिय खातों की विभागवार सूची तैयार कर लीड बैंक के माध्यम से संबंधित विभागों के साथ साझा करने के निर्देश दिए।



