छिंदवाड़ा दर्पण

मजबूत लोकतंत्र की नींव है एसआईआर प्रक्रियाः सुमेर सिंह सोलंकी

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । भाजपा के प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार छिंदवाड़ा प्रवास पर आए राजसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे एसआईआर प्रकिया पूरी कराने तन्मयता से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र की रीढ़ की मजबूती है। गौरतलब है कि सांगठनिक दृष्टि से भाजपा ने छिंदवाड़ा को संभाग बनाते हुए सांसद सुमेर सिंह सोलंकी को संभाग प्रभारी नियुक्त किया है।प्रदेश महामंत्री व सांसद एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने बैठक में कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन है। बीएलए-1 और बीएलए-2 भाजपा की चुनावी प्रक्रिया की रीढ़ हैं। एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक और संवैधानिक प्रक्रिया है । जिसका अनुपालन हर सरकार,चाहे किसी भी दल की हो, अनिवार्य रूप से करती है। यह केवल एक प्रशासनिक गतिविधि न होकर, लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए कार्यकर्ताओं को पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ इस कार्य में जुटना है।बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि एस आई आर वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण का अभियान है। उन्होंने कहा कि हमें हर चीज शुद्ध चाहिए जैसे पानी, भोजन, कपड़ा आदि इसीलिए हमारी वोटर लिस्ट भी शुद्ध होना। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का अभियान 4 दिसंबर तक चल रहा है इसीलिए हम सभी को इस वोटर लिस्ट शुद्धिकरण अभियान को गंभीरता से लेते हुए इस कार्य में लग जाना है ताकि हमें शुद्ध वोटर लिस्ट प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शुद्ध वोटर लिस्ट इसीलिए भी आवश्यक है क्योंकि हमारे जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन हम स्वयं करें कोई अन्य देश का निवासी नहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष छिंदवाड़ा शेषराव यादव ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण का अभियान एवं ऐसा महायज्ञ है जिसमें हम सभी को आहुति देना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सबसे पहले हम अपना और अपने परिवार का नाम जुड़वाएं उसके बाद अपने आस पड़ोस के और अपने सभी जानने वालों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं साथ ही मतदाता सूची शुद्धिकरण काम में सरकारी कर्मचारियों का सहयोग भी करें ताकि हमें शुद्ध मतदाता सूची प्राप्त हो।
पांढुरना भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर के काम में सरकारी कर्मचारी अपना काम तो कर रहे हैं लेकिन हमें उनके साथ जुड़कर मतदाता सूची शुद्धिकरण में सहयोग करते हुए सभी मतदाताओं के नाम जुड़वाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण में हमें यह भी ध्यान रखना है कि कोई सही नाम कटे ना और कोई गलत नाम जुड़े ना।
अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे तो भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को किसी भी कार्यक्रम में सहयोग और काम करने के लिए बोलने की आवश्यकता नहीं होती वे स्वयं पार्टी से मिले कार्यक्रम को सफल बनने के लिए लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जिम्मेदार कार्यकर्ता एसआईआर के इस अभियान को भी पूरी जिम्मेदारी से सफल बनाएंगे।
इस अवसर पर एसआईआर बीएलए 1 छिंदवाड़ा विधानसभा धर्मेन्द्र मिगलानी, चौरई चन्द्रभान सोनी, परासिया मोहन सिंह गौतम, जुन्नारदेव मनेष श्रीवास्तव, अमरवाड़ा दीपक नेमा, पांढुर्णा जिला एसआईआर की जिला संयोजक श्रीमती कांती डोंडी, एसआईआर बीएलए 1 सौसर विधानसभा प्रीतम राउत एवं पांढुर्णा विधानसभा सोनू राउत सहित जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, एसआईआर मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधिगण एवं अपेक्षित पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें ।
बैठक के समापन में लोकतंत्र के सेनानी चंद्रकांत धर्माधिकारी एवं नरसिंहपुर निवासी हॉक फोर्स निरीक्षक शहीद आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमलेश उईके एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विजय पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, लखन कुमार वर्मा, श्रीमती ज्योति डेहरिया, सुश्री मोनिका बट्टी, जिला महामंत्री पांढुर्णा देवेंद्र गायकवाड़ सहीत अन्यत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपसथित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88