प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय शान्ति विधान संपन्न

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। प्रचीन करचुली राजाओं के खण्डहर किले का एक भाग धार्मिक दिगंबर जैन मंदिर सुरक्षित अपनी ऐतिहासिक कहानी बता रहा है । दिगंबर जैन मंदिर में साधर्मी जैन समाज बड़े बाबा मूर्ति की प्राचीन काल से लगातार पूजा भक्ति करते चले आ रहे हैं। ऐतिहासिक मंदिर में साधर्मी जैन समाज शान्ति विधान, विश्व शांति महायज्ञ, शिखर कलशारोहण, कार्यक्रम 3 दिन तक मंदिर परिसर मै विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। अंतिम दिन यागमंडल विधान, कलशारोहण महोत्सव 2 दिसंबर दिन गुरुवार को संपन्न किया गया। महोत्सव कार्यक्रम में बा.ब्र. मनोज भैया, विधानाचार्य संगम भैया, राशुल भैया, देवेंद्र जैन (किराना दुकान), देवेन्द्र जैन (कपड़ा दुकान), सुनील जैन, नंदन जैन, सुमति जैन आदि सधर्मी जैन समाज उपस्थित रहे है।



