आम आदमी पार्टी, सतना ने आकांक्षा गुप्ता को किया सम्मानित

मैहर। आम आदमी पार्टी, सतना ने सतना शहर की होनहार बिटिया कु.आकांक्षा गुप्ता को उपहार स्वरूप कलम एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय हैं कि सतना शहर की बेटी कु.आकांक्षा गुप्ता द्वारा कम्पनी सेक्रेटरी (सीएस) की परीक्षा मे पूरे भारत वर्ष मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल दिल्ली मे लगातार शिक्षा के क्षेत्र मे विश्वस्तरीय कार्य में लगी हैं और देश के होनहार छात्र व छात्राओं के हित सदैव आगे खड़ी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष (शहर) संजय बंका, जिला सचिव दीपक बुधौलिया द्वारा शहर का नाम रोशन करने वाली होनहार बेटी के निज निवास पर जाकर आकांक्षा के माता-पिता, सगे संबंधियों से कुशलक्षेम पूंछी और परिवार के बच्चों के मार्गदर्शन के लिए साधुवाद किया।



