पत्थर से हमला कर दो युवकों ने युवक को किया लहूलुहान, पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती

कटनी जबलपुर दर्पण । माधवनगर थाना अंतर्गत ग्राम इमलिया (केम्प) में देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां दो नशे में धुत युवकों ने एक युवक पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिला अस्पताल में उपचाररत पीड़ित ने बताया कि शुभम यादव और सतीश यादव शराब के नशे में हाट बाजार के पास उससे झगड़ा करने लगे और गाली-गलौज की। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी तथा पत्थर से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद पीड़ित सड़क पर लहूलुहान अवस्था में बेहोश होकर गिर गया।पीड़ित के अनुसार, उसने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी थी, लेकिन मौके पर संतोषजनक सहयोग नहीं मिल पाया। वहीं, गंभीर घटना के बावजूद माधवनगर थाना द्वारा अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही न किए जाने से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि पीड़ित का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मामले को लेकर क्षेत्र में दहशत एवं नाराजगी दोनों का माहौल है।



