जबलपुर दर्पण

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

जबलपुर दर्पण
राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर सरकारी व्यावसायिक महाविद्यालय और एमपी एक्सीलेंस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तेंदूखेड़ा के सरकारी महाविद्यालय में आयोजित हुआ।इस अवसर पर डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी (एसोसिएट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और व्यक्तित्व विकास के लिए भी आवश्यक हैं।”कार्यक्रम का शुभारंभ एमपी एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस.के. सेन के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि “जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में खेल और अनुशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनल राय ने राष्ट्रीय खेल दिवस की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। खेल प्रभारी श्री हरि शंकर दुबे और श्री रोहित रोसिली ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।समारोह में विशेष रूप से उपस्थित प्राचार्य प्रतिनिधि प्रा. एस.आर. तिवारी, एडवोकेट तिलक राज, मेघराज लोहार और खुशी सेन ने भी खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और बच्चों को खेल भावना एवं टीम स्पिरिट को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर कॉलेज परिसर उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर रहा और विद्यार्थियों ने “खेलो और स्वस्थ रहो” का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88