जहरीले संतोष वर्मा को बर्खास्त कर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग, सर्व ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन सौंपा

बरेला जबलपुर दर्पण । समाज में अपने जहरीले उद्बोधन से नफ़रत फैलाने वाले आई ए एस अफसर संतोष वर्मा जो प्रदेश अध्यक्ष बनते ही घमंड और अहंकार से भर गया। ब्राह्मण समाज की बहु बेटियों के खिलाफ आपत्ति जनक बातें करने लगा। उसके वक्तव्य से समूचा ब्राह्मण समाज और महिला संगठन नाराज हैं, आक्रोशित हैं।
सर्व ब्राह्मण समाज बरेला परिक्षैत्र के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने वर्मा के घृणित वक्तव्य की निन्दा करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। योगेश दुबे ज्ञानू प्यासी बरेला अध्यक्ष ने भी सख़्त कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौंपते हुए प्रतीक दुबे ,बद्री पांडे, रजनीश पांडे, आशीष शुक्ला, श्रीकांत उपाध्याय, उमाशंकर उपाध्याय, आलोक दुबे,भानू नवेरिया , संजय दुबे, गोल्डी दुबे, माधव शर्मा,अजय तिवारी, हरीश उपाध्याय, बृजेश पाठक,विनोद त्रिपाठी,सुधीर उपाध्याय, अर्पित दुबे,समीर उपाध्याय, अमित मिश्रा, निखिल दुबे, अमित गोलू उपाध्याय, सहित अन्य सदस्यों ने नगर निरीक्षक थाना प्रभारी अनिल पटेल को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।



