लक्ष्मी डे ट्रस्ट ऑफ इंडिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ शिविर

जबलपुर दर्पण। स्व. लक्ष्मी डे स्मृति दिवस के मौके पर रविवार को लक्ष्मी डे ट्रस्ट ऑफ इंडिया व पंकज डे के नेतृत्व में लक्ष्मी फार्म स्टे एंड रेस्टारेंट कैलाशधाम मंदिर के नीचे वर्धाघाट जबलपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की जांच व उचित परामर्श विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा नि:शुल्क दिया गया। आयोजन में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद् का भी सहयोग रहा। इस दौरान करीब दो हजार मरीजों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। जानकारी के अनुसार डॉ. राजेश धीरावाणी, डॉ. पवन स्थापक, डॉ रिचा बहरानी, डॉ. दीपक बहरानी, डॉ. जेठी, डॉ. जी एस संधु, डॉ सोनम बहरानी, डॉ. आनंद बहरानी ने अपनी-अपनी सेवाएं आयोजन में पहुंचकर दीं। इस मौके पर ब्रजेश सोनकर, संजय लखेरा, सुनील राजपूत, सुदेन तिवारी, भगवान दास, धंसू, राजेश राजपूत, विनोद यादव, मन्नू रजक, किशन रजक सहित अन्य मौजूद रहे।



