आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही

बालाघाट जबलपुर दर्पण । कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के विरुद्ध बालाघाट आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी है। 04 दिसम्बर को आबकारी विभाग की टीम द्वारा धनसुआ के जंगल में छापामार कार्यवाही कर 84 हजार 500 रुपए का महुआ लाहन एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है। आबकारी वृत बालाघाट की टीम द्वारा ग्राम धनसुआ के जंगल में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध छापामार कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में नाला किनारे अलग अलग स्थानों पर मटकों एवं डिब्बो में भरा हुआ लगभग 845 किलो लाहन जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गये है, जब्त महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन मौके पर नष्ट किया गया। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य 84 हजार 500 रुपये है। इस कार्यवाही मे वृत प्रभारी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, आरक्षक सुरेंद्र गजभिए, आरिफ खान विशाल, धुर्वे उपस्थित रहे।



