छिंदवाड़ा दर्पण

जिले के प्रतिभाशाली बच्चे देश के बड़े खिलाड़ी बने : बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से देश और प्रदेश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव में भाग लेकर जिले के बच्चें देश के बड़े खिलाड़ी बने और जिले और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सौंसर, पांढुर्णा और अमरवाड़ा में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसरों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहीं। अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत की प्रस्तुती दी गई।
इन अवसरों पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि पूर्व के सांसदों ने कभी भी खेलों को महत्व नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ औपचारिकता पूरी करते हुए कुछ खेल आयोजित किए और उसमें देश के बड़े खिलाड़ियों को बुलाकर वाह-वाही लूटी। इसी का परिणाम है कि उनके कार्यकाल में दोनों जिलों से किसी भी खिलाड़ी को आगे आने का अवसर नही मिल पाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा भी खेलों का महत्व दिया जा रहा है। उनकी मार्गदर्शन में दोनों जिलों में खेल गतिविधियों को महत्व दिया जाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आज जिले के बच्चें प्रदेश और देश में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि आगे भी खिलाड़ियों को खेलने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि, खेल सिर्फ शरीर को नही, बल्कि मन और चरित्र को भी मजबूत बनाते है। युवा शक्ति देश की ऊर्जा है। खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रयास है कि, हर गांव, हर स्कूल और हर बच्चे तक खेल की सुविधायें पहुचे। उन्होंने कहा हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चमके। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को मंचन प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कई बार ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडी अवसरों के अभाव में पीछे रह जाते है। ऐसे आयोजनों से उनमें नई ऊर्जा आती हैं। हमारा लक्ष्य है कि विकासखंड का हर युवा खेल और शिक्षा दोनो ही क्षेत्रों में अग्रणी बने। उन्होने सभी खिलाडीयों को सफलता की षुभकामना दी। इस अवसरों पर सांसद श्री साहू ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलाई।
सांसद ने कहा हमें अब खेलों में भी रिकार्ड बनाना है
सांसद श्री साहू ने कहा कि इस सांसद खेल महोत्सव में सौंसर, पाण्ढुर्णा और अमरवाड़ा के खिलाड़ी भाग लेते हुए अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करे और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करे। छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा जिले के 1 लाख 75 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराकर एक रिकार्ड कायम किया है। हम पंजीयन के मामले में मध्यप्रदेश और भारतवर्ष में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है। हमनें जिस तरह पंजीयन में रिकार्ड कायम किया है, ठीक उसी तरह अब खेलों के प्रदर्शन में भी हमें रिकार्ड कायम करते हुये प्रदेश और देश में जिले का नाम रोशन करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में फिट एवं खेलों इंडिया के माध्यम से जहॉ देश भर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है वहीं छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा जिले में सर्वाधिक 32 खेलों का आयोजन हो रहा है।
बच्चों ने दी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सौंसर और पांढुर्णा में विभिन्न शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों का प्रतिनिधित्व करते हुए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषाओं में तैयार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे विद्यार्थियों ने लोकगीत और संगीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। सांसद बंटी विवेक साहू कार्यक्रमों में उपस्थित अतिथियों एवं आमजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। सौंसर में वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप गोहत्रे के संचालन में ओम साईं स्कूल ने स्वागत गीत, स्कायलाईन स्कूल ने वसुदेव कुटुंबकम नृत्य, पिरामिड, संकल्प उमा विद्यालय ने मेरे राम आये है नृत्य, सांदीपनि विद्यालय ने ऑपरेशन सिंदूर, शासकीय कन्या उमा ने गोंडी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात क्रिकेट, खो-खो, शतरंज, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं क्रमशः प्रारंभ हुई।
शुभारंभ कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर सौंसर,पांढुर्ना और अमरवाड़ा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड, भाजपा नेता संतोष जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा इंदरचंद्र डागा, जनपद उपाध्यक्ष नारायण वाडोदे, जिला भाजपा संगठन के उपाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह चौहान, जिला मंत्री अशोक मानापूरे, जिला महामंत्री देवेन्द्र बाल्या गायकवाड, श्रीमती उषा भमोरे, नीता बोडखे, पूर्व महामंत्री राहुल मोहोड, मंडल अध्यक्ष दर्शन झाडे, मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे, धीरेंद्र करादमारे,मामा ठाकुर, नामदेव पाल, सदानंद डोंगरे, जगदीश त्रिवेदी, मंडल महामंत्री नरेन्द्र कुकडे, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर अंबेडकर, शेषराव डिगरसे, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश छागानी, अनिल कुभरे, कैलाश जैसवाल, खेमराज तीतरे, मधुकर धांधल, विष्णु लेंडे, अनिल खर्ती, मुन्ना ठाकुर, पंकज नाईक, उमेश ऊरकुडे, प्राचार्य पी एस परते, सहायक संचालक रश्मि कुमरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भास्कर गावंढे और अमरवाड़ा के कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी,मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्उी नेमा, विनोद चंद्रवंशी, जिला मंत्री दीपक नेमा, शैलेन्द्र पटेल, जनपद सीईओ जयदेव शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अविनाश दीक्षित, बीआरसी विनोद वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88