छिंदवाड़ा दर्पण

खुले में सोने वालों को रैन बसेरों तक पहुंचाने नगर निगम का रात्रि अभियान जारी

छिन्‍दवाड़ा जबलपुर दर्पण । कलेक्टर हरेंद्र नारायन और नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देश पर शनिवार की देर रात सड़कों, फुटपाथों और अन्य खुले स्थानों पर सो रहे लोगों को उठाकर नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों में पहुंचाया गया। इस अभियान का उद्देश्य खुले में सो रहे जरूरतमंदों को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराना था। देर रात फंसे यात्रियों की भी मदद की गई। नगर निगम टीम ने उन्हें संबंधित बसों में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, ताकि ठंड से राहत देने वाले अलाव लगातार जलते रहें और जरूरतमंदों को लाभ मिलता रहे। नगर निगम छिंदवाड़ा ने आमजन से अपील की है कि वे खुले में न भटकें और उपलब्ध कराई जा रही हीटर, गर्म बिस्तर और नि:शुल्क शौचालय सुविधा वाले रैन बसेरों में ठहरकर सुरक्षित रहें। इस निरीक्षण एवं राहत अभियान का नेतृत्व नगर निगम उपायुक्त श्री आर.एस. बाथम ने किया। उनके साथ जनसंपर्क अधिकारी श्री अभिषेक गुप्ता, सिटी मैनेजर श्री उमेश पयासी और निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88