जनेकृविवि से छात्र-छात्राओं का यूथ महापंचायत हेतु हुआ चयन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ‘‘यूथ महापंचायत’’ का आयोजन प्रदेश स्तर पर किया गया। जिसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के अन्तर्गत कृषि महाविद्यालय, जबलपुर को ‘‘स्क्रींनींग सेंटर’’ के रूप में चयनित किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के छात्र/छात्राओं का चयनकर यूथ महापंचायत हेतु भेजा जाना था। इस हेतु कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के अधिष्ठाता डॉ. ए. के. सरावगी की अध्यक्षता में एक चयन समिति का गठन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ के रूप में नाहेप परियोजना के संचालक डॉ. आर. के. नेमा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना पाण्डे, डॉ. आर. एन. श्रीवास्तव एवं सचिव सदस्य के रूप में डॉ. डी.के. सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई कृषि महाविद्यालय, जबलपुर एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर के कुल 42 छात्र/छात्राओं की भागीदारी में से कुल 11 छात्र/छात्राओं का चयन कर रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘‘यूथ पंचायत’’ हेतु भेजा गया। जहां छात्र/छात्राओं द्वारा देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मध्यप्रदेश के वीर सपूत श्री चन्द्र शेखर आजाद के जीवन वृत्त से प्रेरित होकर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया। इस तरह के आयोजन से युवाओं में देश प्रेम एवं स्वत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदान को जानने व महसूस करने का अवसर प्राप्त हुआ। यूथ पंचायत हेतु चयनित सभी छात्र/छात्राओं को कुलपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने बधाई व शुभकामनायें दी।



