जबलपुर दर्पण
बिस्मिल्लाह खान की शहनाई से शुरू हुआ था नर्मदा महोत्सव

जबलपुर दर्पण । जबलपुर चेम्बर के प्रेम दुबे ने बताया कि वर्ष 1986 में शरद पूर्णिमा की रात को पहली बार भेड़ाघाट में भारत के प्रसिद्ध शहनाई वादक, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने शहनाई वादन किया था। तत्कालिन सांसद अजय नारायण मुशरान, चंद्रकांत भनोट उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उसी वक्त शासन द्वारा घोषित किया गया था कि हर शरद पूर्णिमा में यह भेड़ाघाट में होगा तभी से नर्मदा महोत्सव की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहते के रूप में मेरे द्वारा राजेश माहेश्वरी के सहयोग से किया गया था। शरद पूर्णिमा की रात को 25000 लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा था।



