राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे शहर के खिलाड़ी

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश ताइक्वांडो यूनियन के अध्यक्ष मिलन मुखर्जी व महासचिव राजकुमार यादव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मध्य प्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर कुशाभाऊ ठाकरे नगर परिषद कोतमा में आयोजित होने जा रही चौथी ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मैं जबलपुर संस्कारधानी के प्रेमनगर मदन महल कालीबाड़ी मार्शल आर्ट एकेडमी वाह बिलहरी मार्शल आर्ट एकेडमी के ताइक्वांडो खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम दल में सम्मिलित होकर भाग लेंगे।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुख्य रूप से निर्णायक मंडल व रैफरी के लिए मध्य प्रदेश ताइक्वांडो यूनियन से मनोज बेलिया, सनी यादव, शिवानी बेन ,जयराज चौधरी, साक्षी जायसवाल, श्रीमान किताह, करीम खान ,आदिल अहमद कुरेशी को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश टीम का नेतृत्व राजकुमार यादव द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में अलग-अलग वजन व आयु वर्ग के बालक व बालिकाएं भाग लेंगे जिनके नाम इस प्रकार हैं –
मानवी यादव ,शौर्य मुखर्जी ,देवनूर कौर ग्रोवर, प्रथमेश मिश्रा ,साक्षी जयसवाल ,अमिष्का रॉय, अंशिता रॉय ,शशांक यादव, मिताली यादव ,कुशाग्र गुप्ता, मानव राज यादव, श्रीमन किताह ,रूचित ओमर ,आकृति भदोरिया ,आभास पारस ,अरमान पारस, दैविक शरण, सनी यादव, प्रभात विश्वकर्मा आदि को टीम दल में शामिल किया गया है खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश ताइक्वांडो यूनियन की संरक्षक सुश्री मधु यादव, अध्यक्ष मिलन मुखर्जी ,गुड्डू नवी, एम.सुजेश नायडू ,तपेश यादव, विजय पांडे आदि ने बधाइयां प्रेषित की।



