नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण हेतु बैठक आयोजित

जबलपुर दर्पण। कटनी – आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण हेतु जिला न्यायालय कटनी के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समस्त न्यायाधीशगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में, नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायालय में लंबित समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण कराये जाने के संबंध में वन-टू-वन चर्चा की गई एवं न्यायालय में लंबित समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एवं सचिव, श्री सुमित शर्मा ने आगामी दिनांक 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में आपसी समझौते से निराकरण कराये जाने हेतु आमजन से अपील की। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षित बिसेन उपस्थित रहें।



