खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वेयर हाउस में शुरू हुआ धान खरीदी केन्द्र, महिला किसान को पहनाई गई फूलमालाएं

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर के धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी के कार्य लगभग शुरू हो गए हैं, इसी क्रम में मां नर्मदा राइस मिल में भी धान की खरीदी गुरुवार से शुरू कर दी गई। बताया गया कि गुरुवार को अन्न देव में दीप प्रज्वलित कर एक महिला किसान को फूलमालाएं पहनाकर धान खरीदी की शुरुआत की गई है। पिछले वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी किसान अब सरलता के साथ अपनी उपजों को बेच सकेंगें। बताया गया कि डिंडोरी जिले में सरहरी उपार्जन केंद्र, जो पूर्व में मैदान स्तर पर संचालित होता था, अब वर्ष 2025-26 में राजपाल वेयरहाउस, कोंहका में संचालित किया जाएगा। गौरतलब है कि सरहरी समिति के विरुद्ध ईओडब्ल्यू में प्रकरण प्रचलित होने के कारण इस वर्ष सरहरी केंद्र का संचालन कुकर्रामठ संस्था को सौंपा गया है। वेयर हाउस में धान की खरीदी शुरू होने से ग्राम घानाघाट, डांडबिछिया, सिमरिया, कोहका, चटुआ, बिछिया सहित अन्य किसानों को अपनी उपज बेचने में और अधिक सुविधा प्राप्त होगी। कोंहका वेयर हाउस में शुरू हुई धान खरीदी के दौरान जिला पंचायत सदस्य हीरा रूदेश परस्ते, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अकाश तुलकर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नितिन जयसवाल, एस एस मसकोले प्रशासक कुकर्रामठ, रमेश राजपाल संचालक, नारायण सिंह ठाकुर समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी राजेश बिलागर, प्रकाश राजपूत, अनुराग मिश्रा, लक्ष्मण नरवरिया, पूरन सिंह ठाकुर, संजय ठाकुर सहित आसपास गांव के किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88