जबलपुर दर्पण
ममत्व संगीत एवं ममत्व सेवा संस्था को मिला सम्मान

जबलपुर दर्पण। आज शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में नाइटएंजेल म्यूजिकल ग्रुप के सांगीतिक संध्या कार्यक्रम में संगीत साधना, समर्पण भाव से सम्पन्न कराने एवं लोक कल्याण समाज हितार्थ कार्य को संपादित करने पर ममत्व संगीत एवं ममत्व सेवा संस्था को संयुक्त रूप से समादरित सम्मानित किया गया उक्त सम्मान संस्था की ओर से संस्था अध्यक्ष दीपक पचौरी ने ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक श्री मृदुल चतुर्वेदी जी को संस्था की ओर से दीपक पचौरी ने साधुवाद ज्ञापित किया।



