सतना दर्पण

देहदान संकल्प सभा 26 जनवरी को भरहुत उचेहरा में

“अंगदान से देहदान तक” विषय पर होगा विचार-विमर्श

सतना जबलपुर दर्पण । मानवता की सेवा, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक दायित्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से देहदान संकल्प सभा का आयोजन 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को दोपहर 1 बजे से बौद्ध स्थल परिसर, भरहुत उचेहरा, जिला सतना (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी संतोष सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों द्वारा बोध गोष्ठी के माध्यम से देहदान और अंगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को जागरूक किया जाएगा। सभा का मुख्य विषय “अंगदान से देहदान तक” निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. जी. (सतना) होंगे, जबकि अध्यक्षता डॉ. एस. पी. गर्ग (डीन, चिकित्सा महाविद्यालय, सतना) करेंगे। वहीं पद्मश्री श्री बाबूलाल दाहिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार, गोष्ठी में मानव शरीर की संरचना, शरीर के अंगों की जीवन में भूमिका, तथा मृत्यु के पश्चात अंगों एवं देह की उपयोगिता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक जिम्मेदारी और मानव कल्याण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम के निवेदक ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञान’ (अध्यक्ष, सरदार वल्लभ भाई पटेल विकास समिति, बिहटा) एवं तीर्थ प्रसाद कुशवाहा (अध्यक्ष, विनीत विक्रम बौद्ध संस्थान, भरहुत) ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88