जबलपुर दर्पण

महाकौशल जनप्रतिनिधि विचार मंच का नववर्ष मिलन समारोह संपन्न

जबलपुर दर्पण । महाकौशल जनप्रतिनिधि विचार मंच के तत्वावधान में गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को सायं 3:30 बजे ग्वारीघाट स्थित बादशाह हलवाई मंदिर कार्यालय में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने जबलपुर शहर एवं प्रदेश की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया।

बैठक में विशेष रूप से संस्कारधानी जबलपुर के शिक्षण संस्थानों एवं अस्पतालों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके विरोध में जन आंदोलन की रूपरेखा तय करने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी विजय कांडा, राजेन्द्र चौधरी, रूपलाल यादव, बलविंदर मान एवं रामदास यादव ने अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी उपस्थितजनों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।

बैठक के दौरान प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मंच की ओर से कहा गया कि शंकराचार्य का अपमान देश नहीं सहेगा तथा यदि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्षमायाचना नहीं की गई तो सनातनी समाज को जागृत करने हेतु आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर मंच के संयोजक विजय कांडा सहित राजेन्द्र चौधरी, रूपलाल यादव, ठा. दीपक सिंह राजपूत, बी.के. तिवारी, रामदास यादव, दलवीर सिंह जस्सल, संजय वर्मा, कृष्णा गुप्ता, अशोक सेठी, पिंकी ठाकुर, सुरेश हिररकर, संतोष चौधरी, सरोज कांडा, बलविंदर मान, यासमीन, रेखा रजक, मनीषा पटेल, अंजु मिश्रा, दयावंत राव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन ठा. दीपक सिंह राजपूत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पिंकी ठाकुर द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88