जबलपुर दर्पण
शिव पुत्री मां नर्मदा कलयुग में साक्षात् जीवन दायिनी है

बरेला जबलपुर दर्पण । ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच वर्षा नीलकमल झारिया एवं समस्त ग्राम बम्हनी वासियों के द्वारा ग्राम बम्हनी में संगीत मय मां नर्मदा पुराण का भव्य आयोजन हो रहा कथा व्यास पीठ पर विराजमान पण्डित रमेश दुबे जी के मुखारबिंद से मां नर्मदा जी के महत्व और महिमा की शानदार विवेचना कर बताया मां नर्मदा जी की अनुपम कृपा हम सब के ऊपर अनवरत रूप से बनी है।
मां नर्मदा पुराण में पहुंचकर व्यास पीठ की पूजा अर्चन पण्डित अरविंद तिवारी ,आशीष शुक्ला ,सरपंच लक्ष्मण तिवारी ,अमित शुक्ला, योगेश पटेल ने की और आशीर्वाद प्राप्त किया।



