Uncategorised

नवनिर्मित पानी की टंकी बने बच्चों के सेल्फी प्वाइंट, हादसे की बनी है आशंका

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिलेभर में इन दिनों जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए खर्च करके जरूरत को देखते हुए सरकार के गांव-गांव में एक से अधिक पानी के टंक बनाए जा रहे हैं, जो महीनों बाद भी निर्माण कार्यों को पूरा नहीं किया जा रहा। गौरतलब है कि कई गांवों में जगह-जगह पाइपलाइन बिछाने का कार्य बाकी है, तो कई गांव में बनाए गए पानी के टंक को चालू ही नहीं किया गया, जबकि ग्रामीणों को पानी के लिए भारी किल्लतों का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि अधूरे छोड़े गए नवनिर्मित पानी की टंक बच्चों के सेल्फी प्वाइंट बनकर रह गए हैं, जिससे ख़तरे की आंशका बनी हुई है। ताजा मामला जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत कुकर्रामठ के हाई स्कूल ग्राउंड पर बन रहे नवनिर्मित पानी की टंक को असुरक्षित ही छोड़ दिया गया है, जो बच्चों के सेल्फी प्वाइंट बनकर रह गई है, खतरे का संदेश भी बना हुआ है। जबकि गांव में हर दो दिन बाद ही पानी की सप्लाई हो रही है।

अधिकांश गांवों की यही है ज़मीनी हक़ीक़त

जानकारी अनुसार जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत बद से बद्तर है। जहां आज भी ग्रामीण महिलाएं पानी के लिए नलों में लाइन लग रही है और कुछ ग्रामीण इलाकों में महिलाएं गांव के अन्य जल स्रोतों से अपनी पानी की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के लिए करोड़ों के बजट भेज रही है, लेकिन अंचलों में जमीनी स्तर पर सरकार के मशां अनुरूप कार्य नहीं हो रहें, जिससे जिले के अधिकांश गांवों में आज भी पानी की क़िल्लत से ग्रामीण जुझ रहे हैं। गौरतलब है कि जिले भर में हुए जल-जीवन मिशन के तहत घटिया निर्माण कार्य, पाइप लाइन डालने में मनमानी, मेंटेनेंस व रखरखाव के अभाव में नल-जल योजना से गांवों में कई दिनों तक पानी नहीं मिलती, तो वहीं कई गांवों में महिनों से नल-जल योजना के तहत दी जाने वाली पानी की सप्लाई बंद है। इन दिनों जिले भर के सेंकड़ों गांवों में पानी टंकी के निर्माण कार्य हो रहे हैं, ताकि हर घर तक जल पहुंचाया जा सके। आरोपों के मुताबिक जिम्मेदार ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक में रखकर पानी टंकी निर्माण, पाइप लाइन बिछाने, टोटी निर्माण सहित अन्य मैं मनमानी की जा रही है। घटिया निर्माण कार्य के चलते गांवों में आने वाले समय में पानी की सप्लाई करने में परेशानी होगी, जिससे कई दिनों तक पानी की सप्लाई बंद होने की आशांका ग्रामीणों द्वारा व्यक्त की जा रही है। इसी तरह से अमरपुर, समनापुर, बजाग, डिंडोरी, मेंहदवानी, शाहपुर, करंजिया जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों से सामने आ रहे है। जहां नल-जल योजना से पानी की सप्लाई कई-कई दिनों तक केवल तकनीकी खामियां की वजह से बंद रहती है। परेशानी को देखते हुए कई गांवों में आज भी निजी बोर के सहारे ही पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे ग्रामीणों की प्यास बुझाई जा सकें। मामले को लेकर पंचायत के सरपंच, सचिव सहित जिम्मेदार कर्मी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिसमें ग्रामीणों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। गांवों में परेशानी के बाद भी जिम्मेदार पीएचई विभाग के कर्मचारी समस्या का निदान नहीं करा पा रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा करवाने की मांग की जा रही है, ताकि गांव-गांव में नियमित पानी की सप्लाई हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88