सीधी दर्पण
विक्रेता संघ की हड़ताल से नहीं बंट रहा खाद्यान्न

सीधी जबलपुर दर्पण । सीधी जिले में अपनी मांगों को लेकर विक्रेता संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल के कारण 15 सितंबर होने के बाद भी खाद्यान्न का वितरण शासकीय उचित मूल्य दुकानों से नहीं हो पा रहा है। विक्रेताओं की मांग पर शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जो गरीब कोटे के राशन पर ही आश्रित हैं उनके लिए भरण-पोषण कर पाना भी मुश्किल हो गया है। मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल जिला इकाई सीधी के बैनर तले विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं।



