ग्रामीण कांग्रेस ने आयोजित किया होली मिलन

जबलपुर दर्पण । पाटन रोड मोर रिशोड में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा होली मिलन समारोह एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदन यादव रहे, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष संजय यादव ने की। इस अवसर पर समन्वय समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश यादव राजेश पटेल, नित्य निरंजन खम्परिया, विष्णु शंकर पटेल, वीरेंद्र चौबे, राधेश्याम चौबे, विक्रम सिंह ,लक्ष्मी कांत शुक्ल सम्मान्त्ति सैनी,एड राजेश पटेल विवेक यादव,शिव नामदेव, विमल जैन, विपिन जायसवाल, राजकिशोर पटेल, सुभाष पटेल, रुक्मिणी गोटिया, चतुर सिंह लोधी, सोनू दुबे, अम्बर राजपूत, दुर्जन सिंह लोधी, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप पटेल, मनीष पटेल, बब्बू यादव, निलेश जैन, विवेक पटेल फिरोज खान, जयंत जैन, विजय यादव ,श्रीमती मंजू मिश्रा, विनीता यादव ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




