अस्मिता योगासन सिटी वूमेंस लीग 2026 सम्पन्न

जबलपुर दर्पण । भारत सरकार के खेल युवक कल्याण विभाग एवं आयुष मंत्रालय द्वारा महिलाओं के खेल के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु मध्यप्रदेश के 6 जिले जबलपुर इंदौर,रीवा,भोपाल उज्जैन ग्वालियर को अस्मिता सिटी विमेंस लीग चैंपियन शिप 2026 का आयोजन का दायित्व सौंपा गया ।इसी तारतम्य में आज दिनांक 8मार्च 2026 को हितकारिणी महिला महाविद्यालय में जबलपुर डिस्ट्रिक योगासन स्पोर्ट्स एसोशिएशन द्वारा प्रातः 11.30 बजे से कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्कारधानी की गौरव भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान अर्जुन अवॉर्डी सुश्री मधु यादव जी कार्यक्रम के अध्यक्ष हितकारिणी महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ निलेश पांडे जी विशिष्ट अतिथि महाकौशल क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डा प्रशांत मिश्रा जी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राज सोनकर जी योगासन के जिला अध्यक्ष राकेश नेमा जी ऑब्जर्वर सचिन तिवारी जी,श्री विवेक पाठक जी, उपाध्यक्ष नागेश राव जी, सदस्य रुक्मणि राव , जज डॉ रचना जैन कोच शिवम गुप्ता ,देवेंद्र मिश्रा ,सोमनाथ पांडे,राजा पटेल की उपस्थिति में किया गया। महिला दिवस के पावन अवसर पर अलग अलग कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उनका सम्मान जबलपुर योगासन स्पोर्ट्स एसोशिएशन द्वारा किया गया जिसमें सुश्री मधु यादव ,सुनीता पंच विक्रम पुरस्कार प्राप्त एस आई पुलिस विभाग ,वंदना आनंद संयोजक वनवासी सेवा पार्षद, रिशा पांडेजी महिला बल विकास, प्रो डॉ कविता दुबे डेंटल कॉलेज,उषा रानी तोमर सेंट्रल स्कूल,प्रियंका केशरवानी अध्यक्ष जबलपुर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ महिला विंग एवंश्रीमती साधना झा किसान ,स्वसहायता समूह को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन टूर्नामेंट डायरेक्टर दिनेश सिंह ठाकुर द्वारा किया गया
इस अवसर पर, जज की भूमिका का निर्वहन भी महिला जजों द्वारा किया गया उन्हें भी सम्मानित किया गया ।रुक्मणि राव, डॉ रचना जैन,आराधना शर्मा,अंजना नस्कर,पंखुड़ी तनेजा,सलोनी अरोरा,अवनी गोलवलकर,प्रतिमा सैनी,मेघा ठाकुर,श्वेता जैन,दिव्या सराठे,मिनी सिंह ।आज खेले गए योगासन प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे आर्टिस्टिक पेयर 18वर्ष से कम में – प्रथम -आरुषि गुप्ता एवम देशना तुरकिया, द्वितीय प्रगति झा और वैष्णवी बर्मन ,
तृतीय – प्रगति पटेल एवं श्रृष्टि सिंह
18वर्ष से ऊपर आर्टिस्टिक पेयर में
रिया ,निष्ठा गोडबोले प्रथम
आर्टिस्टिक ग्रुप में
प्रथम मैथिली,देशना,आरुषि,अनुषा,अनन्या
द्वितीय स्थान – आरोधी,प्रार्थना,पूनम , दीवांशी,मुस्कान रहे ।
ट्रेडिशन इवेंट में –
18 से 55 ईयर में
प्रथम – रिया ,द्वितीय मौली,तृतीय आयुषी ।
ट्रेडिशनल 10से18ईयर के बीच
प्रथम – मैथिली मटोलिया
द्वितीय – दीपा लोधी
तृतीय – अनुषा अग्रवाल



