न्यू बस स्टैंड उमरियापान में ‘जल मंदिर (प्याऊ)’ का शुभारंभ

सतीश चौरसिया उमरियापान । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) के अंतर्गत चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के तहत न्यू बस स्टैंड उमरियापान में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया ।
यह पहल नवांकुर संस्था आदर्श युवा जन सेवा समिति, पिपरिया सहलावन एवं सेक्टर क्रमांक-01 विकासखंड ढीमरखेड़ा के संयुक्त प्रयास से की गई, जिसका उद्देश्य राहगीरों एवं आमजन को भीषण गर्मी में शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है ।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजेश ब्यौहार, प्रकाश साहु,जयप्रकाश चौरसिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, जगमोहन चौरसिया,अज्जू झारिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण एवं जल सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “पानी जीवन के लिए अमृत है, आइए जल ग्रहण करें”। साथ ही “जल सेवा ही मानव सेवा है” का संदेश भी दिया गया ।



