शैलेंद्र पौराणिक बने प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

सतीश चौरसिया उमरियापान । उमरियापान निवासी शैलेंद्र पौराणिक को परिवहन प्रकोष्ठ कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शैलेंद्र पौराणिक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परिवहन प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी तथा संगठन को नई दिशा प्राप्त होगी । कार्यकर्ताओं ने कहा कि शैलेंद्र पौराणिक लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा है ।



