जबलपुर दर्पण

नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के संस्कारधानी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात शुक्रवार को प्रथम संस्कारधानी आगमन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं आगवानी की । भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़ी संख्या में मंच लगाकर पुष्पवर्षा की एवं फूल मालाओं एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। भाजपा संभागीय कार्यालय में भाजयुमो जबलपुर के द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम किया गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर,पूर्व जिलाध्यक्ष जी एस ठाकुर ,भाजपा महामंत्री पंकज दुबे,दीपांकर बैनर्जी,सुधांशु गुप्ता उपस्थित थे। भेड़ाघाट बायपास से भाजपा संभागीय कार्यालय तक हुआ भव्य स्वागत
प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह का स्वागत समारोह वाहन रैली के माध्यम से भेड़ाघाट बायपास से प्रारम्भ हुआ,जहां विधायक नीरज सिंह एवं भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा अभिनन्दन एवं आगवानी की गई , उसके पश्चात अंधमूक बायपास, पाटन बायपास,चुंगी होते हुए दीनदयाल चौक पहुंचा जहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके आगे बढ़ते हुए दमोहनाका, मिलोनीगज,बड़ा फुहारा ,मालवीय चौक ,रानीताल होते हुए भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व सदैव अपने युवा नेतृत्व के प्रति बहुत सचेत रहता है और संगठन की तीसरी आंख सदैव आपको देख रही होती है योगेंद्र सिंह के रूप में प्रदेश में जिले की स्थान मिलना भारतीय जनता पार्टी जबलपुर के लिए एक गौरवपूर्ण बात है जिसके लिए आप सभी जिला पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं और आगे भी मैं आप सभी से अपेक्षा करता हूं कि पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यों और पार्टी की विचारधारा के प्रति आप सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन है जो कि कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है नेतृत्व तैयार करता है और उन्हें संगठन के माध्यम से देशसेवा का मंच प्रदान करता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने सदैव ये बात कही है कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं की होने वाली है और विश्व में सबसे अधिक युवाओं की संख्या वाला देश भारत ही है, भारत के युवाओं का डंका पुरे विश्व में बज रहा है चाहे वो टेक कंपनियां हों,आर्ट एंड कल्चर हो,खेल का क्षेत्र हो, वैज्ञानिक उपलब्धि हो या फिर इनोवेशन की बात हो. आज प्रत्येक क्षेत्र में युवा ही भारत का प्रतिनिधित्व कर्ता के रूप में नाम रोशन कर रहा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि इक्कीसवीं सदी भारत की होगी और हम आज इसे प्रत्यक्ष रूप साकार होते हुए देख रहे हैं जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की धमक पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। योगेंद्र सिंह ने कहा कि मां नर्मदा की नगरी, हमारी जबलपुर संस्कारधानी एक जीवंत नगरी है यहां पर लोगों को जीवन जीना आता है चाहे कोई भी पर्व ,त्योहार, जयंती हो हमारे यहां पर चली आ रही परंपराएं आज भी युवाओं के द्वारा न केवल आगे बढ़ाई गई हैं बल्कि इसे और भी भव्यता प्रदान की गई है , आप पूरे विश्व में ऐसा कोई दूसरा शहर नहीं ढूंढ सकते जो कि आधुनिकता के साथ साथ अपनी जड़ों को भी संभाल के रखे हुए है।
योगेंद्र सिंह ने युवाओं से आव्हान किया कि हमारे आने वाले 25 वर्षों के विजन के साथ हमें आगे कार्य करने की जरूरत है, हमारे नेतृत्व द्वारा सही दिशा कदम आगे बढ़ाया जा रहा है बस उसमें हम सभी को अपनी पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जुड़ने की आवश्यक है आज का युवा ही आज का नेतृत्वकर्ता है। योगेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वास्तविक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए भी हमें आगे बढ़कर लोगों को जागरूक करना और जोड़ने की जरुरत है। योगेंद्र सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे जैसे सामान्य घर से निकले कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन में अवसर प्रदान करने के लिए मैं हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। योगेंद्र सिंह ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के वर्तमान में जिलाध्यक्ष भी हैं उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जबलपुर एवं भाजयुमो जबलपुर के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें सदैव अपने वरिष्ठों का अपेक्षित सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है और आगे भी इसी प्रकार आप सभी अपना आशीर्वाद बनाए रखें। योगेंद्र सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर के अपने साथी युवाओं को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया और कहा कि ये केवल एक राजनैतिक जुड़ाव नहीं ये बल्कि ये भावनाओं और एक दूसरे के प्रति परस्पर समन्यव, सहयोग और हर परिस्थिति में बने रहने वाले संबंध बन चुके हैं और आगे भी आपके लिए मैं और आप मेरे लिए सदैव मेरा परिवार रहेंगे और आपके सहयोग और ताकत के बिना मैं कभी यहां नहीं पहुंच पाता इसलिए ये जिम्मेदारी आपको समर्पित करता हूं। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश ठाकुर, महामंत्री रौनक अग्रवाल,राहुल कपूर,श्री कांत वर्मा, रविन्द्र तिवारी, शरद विश्वकर्मा,गोपाल गुप्ता,अनिकेत रावत,अंकित पाठक,दीपक मंगलानी, विवेक सिंह,आयुष सिंह,सोमित रायजादा पराग तिवारी,गौरव मांझी,समरजीत फौजकर, आकाश रजक,हर्षित राय,अभिषेक सराफ,वैभव चौरसिया, निक्की रजक, रनेश खरे,पियूष समदरिया,रिंकू श्रीवास,शुभम रजक आदि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88