शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आयोजन

सतीश चौरसिया उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही ।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीपिका जैन ने विद्यार्थियों को डॉ. अम्बेडकर के जीवन, उनके संघर्षपूर्ण सफर तथा भारतीय समाज में उनके योगदान से विस्तारपूर्वक अवगत कराया । उन्होंने बताया कि किस प्रकार बाबा साहब ने सामाजिक विषमताओं के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए ।
इसके पश्चात डॉ. अभिलाषा चौरसिया ने “राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामाजिक समरसता” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी समाज को एकजुट रखने और समानता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं । उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों को समझें और उन्हें अपने जीवन में अपनाएं ।



