शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ आयोजन

सतीश चौरसिया उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान, जिला कटनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौरसिया ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया । उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । इसके पश्चात डॉ. दीपिका जैन ने परिवार और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिला ही परिवार की आधारशिला होती है । वहीं डॉ. सोनम साहू ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी देश की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण पर निर्भर करती है । कार्यक्रम के दौरान विषय पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों ने भी सहभागिता निभाई । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।



