उमरिया दर्पण

न्यू बस स्टैंड उमरियापान में गंदगी का अंबार, हैंडपंप और प्रसाधन के आसपास हालात बदहाल

सतीश चौरसिया उमरियापान । जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान इन दिनों गंदगी की गंभीर समस्या से जूझ रही है । नगर के कई वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन सरपंच सचिव इस ओर ध्यान नहीं दे रहे ।
नगर के न्यू बस स्टैंड परिसर में हालात और भी खराब बने हुए हैं । यहां स्थित हैंडपंप और सार्वजनिक प्रसाधन के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे यात्रियों—खासतौर पर महिलाओं और पुरुषों—को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों के अनुसार प्रसाधन के आसपास फैली गंदगी और बदबू के कारण वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है । वहीं हैंडपंप के पास जलभराव और कचरे के चलते साफ पानी लेना भी चुनौती बन गया है ।
वार्ड क्रमांक 18 के पंच जगमोहन चौरसिया ने बताया कि उमरियापान को शासन से पर्याप्त राशि मिलने के बावजूद साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है । उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच और सचिव इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, जिससे हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं । उन्होंने यह भी बताया कि केवल बस स्टैंड ही नहीं, बल्कि नगर के लगभग बीस वार्डों की नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं । मुख्य सड़क (मैन रोड) की नालियों की भी लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है, जिसके कारण जगह-जगह जलभराव और गंदगी बनी हुई है । इस स्थिति से जहां आमजन को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है । पंच जगमोहन चौरसिया ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है । स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वच्छता अभियान के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से अभियान की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88