उमरिया दर्पण

सिलौंडी मंडल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई

सतीश चौरसिया उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी सिलौंडी मंडल द्वारा ग्राम दशरमन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी के नेतृत्व में किया गया, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर मातृशक्ति एवं पार्टी के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया । साथ ही ग्राम चौपाल का आयोजन कर आम जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत के पहले कानून मंत्री थे और उन्होंने देश के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है । इस दौरान सरपंच सीमा भरत शुक्ला, संतोष असाठी, संतू असाठी, अरविंद तिवारी, सदन तिवारी, रावेंद्र गर्ग, राजा दहिया, अयोध्या साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88