ब्लड ग्रुप रिपोर्ट में गंभीर त्रुटि, मरीज की जान जोखिम में डालने का आरोप

जबलपुर दर्पण । शहर केशीतल छाया हॉस्पिटल प्रा. लिमिटेडपर ब्लड ग्रुप रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। बताया गया कि मरीज सतीश यादव (31 वर्ष) को अस्पताल द्वारा जारी रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप “AB पॉजिटिव” बताया गया और उसी आधार पर ब्लड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
परिजनों को रिपोर्ट पर संदेह हुआ तो उन्होंने मरीज का ब्लड ग्रुप अन्य अलग-अलग पैथोलॉजी लैब में दोबारा जांच कराया। जांच में लगातार सभी रिपोर्टों में मरीज का ब्लड ग्रुप “O पॉजिटिव” सामने आया।
परिजनों का कहना है कि ब्लड ग्रुप जैसी संवेदनशील जांच में इस तरह की गलती मरीज की जान के लिए घातक साबित हो सकती थी।
ब्लड बैंक में 600 रुपए शुल्क लेने का आरोप
मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल द्वारा उन्हें Bansal Blood Bank भेजा गया, जहां केवल ब्लड ग्रुप जांच के नाम पर करीब 600 रुपए वसूले गए। जबकि अन्य पैथोलॉजी लैब में यही जांच लगभग 100 रुपए में हो जाती है।
सीएमएचओ से जांच और कार्रवाई की मांग
मरीज के परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में अस्पताल और ब्लड बैंक की भूमिका की जांच, वास्तविक ब्लड ग्रुप का आधिकारिक निर्धारण, अत्यधिक शुल्क वसूली पर कार्रवाई तथा अतिरिक्त राशि वापस कराने की मांग की गई है।
परिजनों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते जांच नहीं कराई जाती तो गलत ब्लड चढ़ने की स्थिति में मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।



