जबलपुर दर्पण

मेघ सेना के प्रदेश महासचिव बने डॉ.कान्ति लाल यादव, उदयपुर में हुआ भव्य स्वागत

उदयपुर जबलपुर दर्पण । दिनांक 16 मई 2026 को उदयपुर में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं द्वारा मेघ सेना के प्रदेश महासचिव बनने की खुशी में साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कान्ति लाल यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं एवं समाजसेवियों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कान्ति लाल यादव ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा—
“सेवा किसी भी क्षेत्र में जाकर कर सकते हो, पर वह निःस्वार्थ भाव की होनी चाहिए। सेवा धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है।”

डॉ. यादव लंबे समय से समाज सेवा एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं। इसके साथ ही वे कई साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों में पदाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।

इस स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर जिला अध्यक्ष कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ उदयपुर बसंत नकवाल, राजेंद्र जी मेघवाल (बूथ अध्यक्ष उदयपुर), मोहित नकवाल, तुषार यादव, तुषार घावरी, तरुण घावरी, विकास चांवरिया, रोहित, अमर नकवाल, मुरली घावरी, संजय छापरवाल, अनिल राठौड़, ललित नकवाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में निरंतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88