जबलपुर दर्पण
जबलपुर में ज़िलहिज्जह का चांद नजर आया, 28 मई को मनाई जाएगी ईदुज्जुहा

जबलपुर दर्पण । मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश मौलाना मोहम्मद मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी के अनुसार 18 मई (30 ज़िलकाद) को जबलपुर में माहे ज़िलहिज्जह का चांद आम तौर पर नजर आ गया है। उन्होंने बताया कि इसके अनुसार आज 19 मई को माहे ज़िलहिज्जह की पहली तारीख होगी।मुफ्ती-ए-आजम के मुताबिक इस बार 28 मई को ईदुज्जुहा (बकरीद) मनाई जाएगी।उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की है कि ईदुज्जुहा के मौके पर धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए आपसी भाईचारे और अमन-शांति के साथ पर्व मनाएं।



