हिंदी विभाग ने मनाया शोधार्थी समागम उत्सव

जबलपुर दर्पण । रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में शोधार्थी समागम उत्सव मनाया गया, जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में कुलपति प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. अरुण कुमार शुक्ल, प्रो. धीरेन्द्र पाठक एवं डॉ. अश्विनी जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विपुला सिंह के द्वारा किया गया जबकि संचालन दिनेश सेन ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति महोदय ने शोधार्थियों को कोर्स वर्क पूर्ण होने एवं उत्तम भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में नीरज पटेल, अंजली चौबे, पूजा गोंड, अमित जैन, डॉ. प्रतिभा पटेल, शिखा त्रिपाठी, शिवांशी पटेल, कमलेश गोंड, निशा प्रजापति, प्रभा गोंठिया आदि ने प्रस्तुतियां दीं। आभार प्रदर्शन मनीषा बारी के द्वारा किया गया।


