प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ द्वारा वरिष्ठ प्राध्यापकों का सम्मान

जबलपुर दर्पण । प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ, जबलपुर संभाग द्वारा 41 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण करने पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. संजय तिगनाथ एवं प्रो. भरतेश भारिल्ल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रो. संजय तिगनाथ, प्राध्यापक भूगर्भशास्त्र, शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर तथा प्रो. भरतेश भारिल्ल, प्राध्यापक वाणिज्य, शासकीय महाविद्यालय मझौली का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।संभागीय अध्यक्ष प्रो. अरुण शुक्ल ने कहा कि दोनों प्राध्यापक अपने सहज, मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के कारण विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं सहकर्मियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने ज्ञान एवं अनुभव से विद्यार्थियों को सदैव मार्गदर्शन प्रदान किया है।कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ जबलपुर, प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी, डॉ. तृप्ति उकास, डॉ. संघप्रिया तिवारी, डॉ. शैलेन्द्र भवदिया, डॉ. तरुणेन्द्र साकेत सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


