अधिवक्ता ने जेडीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण । अधिवक्ता मित्र मंडली 24×7×365 के तत्वावधान में जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी का सम्मान किया गया। अधिवक्ताओं द्वारा दोनों पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व निर्वहन हेतु पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत कर सम्मान किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने जबलपुर को “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने एवं सुंदर, व्यवस्थित कर नगर निर्माण हेतु मांग रखी। इस दौरान एड. जगदीप प्रकाश, एड. मनोज कुमार सनपाल, एड. आकाश शर्मा, एड. वैभव कुमार जैन, एड. पवन शर्मा, एड. रवि गुर्जर, एड. अभिषेक सोनी, एड. भरत रजक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


