खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिपं सीईओ दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सप्ताहिक जनसुनवाई

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। आयोजित जनसुनवाई में कुल 77 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने बिजली, पेयजल, सड़क, मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास तथा भ्रष्टाचार संबंधी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया के ग्रामीणों ने एकीकृत शाला हाई स्कूल सारंगपुर में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए विद्यालय में नियमित उपस्थिति न रहने तथा राष्ट्रीय पर्वों के दौरान अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के हित में कार्रवाई की मांग की। ग्राम नयेगांव रैयत महुआ टोला के ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2007 में लगाए गए बिजली तार जर्जर होकर जगह-जगह टूट चुके हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है तथा कई बार गांव अंधेरे में डूब जाता है। इस पर विद्युत विभाग को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिस पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत देवरा किसान टोला के सरपंच ने धरती आबा योजना के अंतर्गत सर्वे होने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बिजली के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मामले में संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शहपुरा तहसील के ग्राम कनेरी माल निवासी दो ग्रामीणों ने फसल के ढेर में आग लगने से हुए आर्थिक नुकसान की जानकारी देते हुए सहायता राशि प्रदान किए जाने की मांग की। वहीं ग्राम हर्रा टोला पड़रियाकला के ग्रामीणों ने पेयजल संकट से अवगत कराते हुए सार्वजनिक हैंडपंप खनन की मांग की। इस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सारंगपुर पड़रिया के ग्रामीणों ने वर्ष 2020-21 से अधूरे पड़े सोसाइटी भवन का निर्माण पूर्ण कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को राशन प्राप्त करने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। इस संबंध में संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88