डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

90 डिग्री वाला तीखा अंधा मोड़ देखकर, क्षेत्रीय विधायक धुर्वे नाराज हैं

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अमरपुर विकासखंड में खरमेर नदी पर लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से बन रहे पुल के निर्माण कार्य में कथित तकनीकी खामियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, विधायक ने बताया कि अमरपुर को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल के एप्रोच मार्ग पर लगभग 90 डिग्री का तीखा मोड़ बना दिया गया है। उनका कहना है कि इस तरह का मोड़ यातायात की दृष्टि से बेहद खतरनाक साबित हो सकता है और भविष्य में यहां बड़े हादसों की आशंका बनी रहेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने जनपद पंचायत एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में बरती गई कथित अनियमितताओं पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बरगी तिराहा के पास अंधा मोड़ से हादसे की आशंका।

क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तकनीकी खामियों की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पुल निर्माण में यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उधर, स्थानीय लोगों ने भी पुल के मोड़ को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते डिजाइन में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा। मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों जल्द ही तकनीकी त्रुटि ठीक करने की बात कही है। इसी तरह बाजाग और समनापुर मुख्यालय को जोड़ने वाली बरगी तिराहा के पास गोमती नदी पर बने मार्ग पर भी एग्रोच मार्ग पर लगभग 90 डिग्री वाला तीखा मोड़ बनाया गया है, जिसमें आए दिन बड़े हादसे होने के आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि निर्माण कार्य में करोड़ों रुपए खर्च करके पुल बनाया गया है, लेकिन उसमें भी तकनीकी खामियां हैं, जहां कभी भी बड़े हादसे होने की आशंका बनी हुई है, जिसे लेकर भी स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88