मध्य प्रदेश

कांग्रेस अध्यक्ष की पहल से बस यात्रियों को मिलेगी राहत

मण्डला। विगत कई दिनों से महाराजपुर, पौंड़ी, माधोपुर, सुकतरा से बस यात्रियों से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बस आपरेटरों की लगातार शिकायत मिल रही थी कि मण्डला से बिछिया, मवई, चिल्फी, कवर्धा, रायपुर जाने वाली बसें निर्धारित रूट पुरवा से होकर जाती है परन्तु लौटते समय ये बसें निर्धारित रूट से न आकर सीधे पदमी-खैरी बायपास से होकर मण्डला आती हैं जिस वजह से पुरवा, पौंड़ी, महाराजपुर आदि ग्रामों के बस यात्रियों को मण्डला आकर महाराजपुर पौंड़ी पुरवा आना पड़ता है । जिस कारण बस यात्रियों को अत्याधिक परेशानियों को सामना करना पड़ता है । बस यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने जिला कलेक्टर एवं जिला परिवहन अधिकारी से चर्चा की एवं पत्र लिखा ।  शीघ्र ही यात्री बस को प्रदाय परमिट में मण्डला-पदमी के स्थान पर महाराजपुर पौंडी का उल्लेख किया जावेंगा जिससे यात्रियों की परेशानियों का हल हो सकेगा ।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88