खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

लाखों के पुलिया निर्माण में ठेकेदार पर मनमानी करने के आरोप

  • समनापुर जनपद के ग्राम पंचायत माधोपुर का मामला

डिंडोरी। समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत माधोपुर में ठेकेदार द्वारा लाखों रुपए का पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है।बताया गया कि सिमरिया से क्विटीं पहुंच मार्ग पर बड़ा तालाब के पास पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य करवाए जाने के आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है।आरोप लगाया गया कि लाखों रुपए के पुलिया निर्माण घटिया किस्म के मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है जिस पर स्थानीय लोगों ने मामले को लेकर सवाल उठाए हैं।

गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य करवाने का आरोप स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्ता हीन रेत व सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है, मजदूरी कार्य में लगे मजदूरों को भी कम राशि दिया जा रहा है,कार्य स्थल पर मजदूरों के लिए ठेकेदार द्वारा मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी नहीं किया गया और ना ही दो गज दूरी का पालन करवाया जा रहा है। बताया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा कमीशन के चक्कर में ठेकेदार से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, निर्माण कार्य मैं ठेकेदार द्वारा जमकर धांधली की जा रही है,लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन पुलिया कुछ वर्षों में ही धराशाई हो जाएगी, ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88