अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण
कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र जातिगत टिप्पणी के विरोध में एसपी साइबर सेल को सौंपा ज्ञापन

सिहोरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं तेली समाज पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव द्वारा की गई अभद्र जातिगत टिप्पणी के विरोध में एसपी साइबर सेल जबलपुर को राष्ट्रीय तेली साहू मा संगठन मध्य प्रदेश द्वारा ज्ञापन सौंपा गया एवं मांग की गई तुरंत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए एवं दिनेश यादव सार्वजनिक रूप से देश के प्रधानमंत्री एवं तेली समाज से माफी मांगे अन्यथा तेली समाज आंदोलन की चेतावनी देता है।



