सांसद राकेश सिंह ने मझौली पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कोरोना संक्रमण की रोकथाम व जन जागरण की दृष्टि से जबलपुर ग्रामीण जिले में पाटन विधानसभा के अंतर्गत मझौली के जनपद पंचायत में अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुई बैठक की स्वास्थ समुदाय केंद्र मझौली अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन मिले ओर सर्दी जुखाम वाले मरीजों को उनकी जरूरत के हिसाब से दवाइयां उपलब्ध कराई जाय इस हेतु सांसद निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की इसके अतिरिक्त किल कोरोना सर्वे की मीटिंग की ओर आम जनता से घरों में रहने की अपील की और कार्यकर्ताओं को अपनी ओर से सेवा कार्य में जुटे रहने की सलाह दी ।
जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधि –पश्चिम मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन , जनपद पंचायत सदस्य उर्मिला दहिया , समाजसेवी विनय असाटी , राजेश राय , रोहित साहू , डॉक्टर सुभाष सोनी , विजय नेता आदि उपस्थित रहे ।



