सरपंच सचिव ने कर दिया फर्जी मजदूरी भुगतान…

अनूपपुर विकास तामकार
ग्रामवासियों ने कमिश्नर से लगाई गुहार
3 लाख का फर्जी गमन का आरोप…
रमाकांत चंद्रवंशी पुष्पराजगढ़, पुष्पराजगढ़ जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री खार सरपंच सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में विगत कुछ महीनों में 300000 से अधिक रुपए का फर्जी मजदूरी भुगतान करके ग्राम पंचायत को लाखों का चूना लगाया गया ग्राम पंचायत के लाखन सिंह भानु सिंह बलदेव भगत सिंह राम सिंह मर्पाची सहित कई लोगों ने मिलकर कमिश्नर शहडोल, एवं जिला पंचायत अनूपपुर. कलेक्टर जिला अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुष्प राजगढ़ को उपस्थित होकर सभी ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत में पदस्थ कर्मचारी एवं सरपंच के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया गया।
फर्जी नाम वा जॉब कार्ड से पैसा आहरण
श्रीमती श्याम कली बाई निवासी पद्दीटोला ग्राम पंचायत पिपराहा के रहने वाली है के नाम से फर्जी हाजिरी भर कर पैसा निकाला गया और श्रीमती जानकी बाई ग्राम सिंहपुर विकासखंड बजाज जिला डिंडोरी के नाम से पैसा आरण किया गया और आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में भी फर्जी हाजिरी से ₹28480 का आहरण किया गया, हितग्राही खेत तालाब योजना में भगत सिंह द्वारा बिक्री की गई जमीन में फर्जी हाजिरी भर कर ₹113333 का राशि आहरण किया गया मेड बंधान में गिरिराज सिंह के जमीन पर मेड बंधान कार्य में फर्जी हाजिरी द्वारा पैसा आहरण किया गया ग्राम के कई मेड बंधान हितग्राही मूलक योजनाओं में फर्जीकरण का शिकायत किया गया।
मृतक के नाम से मेड बंधान स्वीकृत,
मरा हुआ व्यक्ति गया प्रसाद पिता सुनवा के नाम से टी एस करा कर मेढ़ बंधान का काम शुरू किया गया एवं फर्जी हाजिरी भर कर पैसा आहरण कर लिया गया, ग्राम पंचायत पड़री खर में कुटीर धाम का निर्माण कार्य ना कराए जाने को लेकर भी शिकायत किया गया।



