पावर मैनेजमेंट कंपनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की जागरूकता कार्यशाला आयोजित

बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को दी गई चिकित्सालाभ और बीमा हित की जानकारी
जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय के तत्वावधान में आज शक्तिअभवन के केन्द्रीय ग्रंथालय में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी राज्य बीमा निगम ;इएसआईसीद्ध द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सहायक निदेशक योगेन्द्र सिंह सिमोनियाने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा योजनाएक बहुआयामी सामाजिक सुरक्षा प्रणाली हैए जो इस योजना के तहत शामिल श्रमिक आबादी और उनके आश्रितों को सामाजिक.आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। राज्य बीमा निगम में पंजीकृत कर्मी और आश्रितों के लिए पूर्ण चिकित्सा देखभाल के अलावाबीमित व्यक्ति बीमारीए अस्थायी या स्थायी अक्षमता आदि के कारण शारीरिक संकट के समय में विभिन्न प्रकार के नगद लाभों के भी हकदार हैं। बीमाकृत व्यक्तियों के आश्रित जो औद्योगिक दुर्घटनाओं में या रोजगार की चोट या व्यावसायिक खतरे के कारण मृत हो जाते हैंए उनके परिजन आश्रित लाभ नामक मासिक पेंशन के हकदार हैं।कार्यशाला में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश अग्रवाल सहित आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला में कर्मचारी राज्य बीमा निगम से मिलने वालेहित लाभ और योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।



