नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेशशिक्षा दर्पण

यूनेस्को की प्रतियोगिता में जिले के समिक पटैल चयनित

नरसिंहपुर। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को की पेन इंडिया ऑनलाइन एस्से कांटेस्ट 2020 में नरसिंहपुर जिले के समिक पटैल के अंग्रेजी निबंध का चयन चिल्ड्रन वर्ग में किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन यूनेस्को के नई दिल्ली स्थित कार्यालय एवं निजी संस्था तख्ते द्वारा किया गया था। चयन की जानकारी यूनेस्को की आधिकारिक बेवसाइट पर दी गई है। इसे यूनेस्को के फेसबुक पेज व ट्वीटर एकाउंट में भी देखा जा सकता है।

      अंग्रेजी निबंध की इस प्रतियोगिता में चयनित 100 सबसे श्रेष्ठ निबंधों को ईयर 1 ए.सी. (आफ्टर कोरोना वायरस) एस्से बाय 100 यंग इंडियंस नामक पुस्तिका में प्रकाशित किया जायेगा।

      समिक नरसिंह पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का विद्यार्थी है और महावीर नगर कॉलोनी नरसिंहपुर में रहता है। समिक का चयन साप्ताहिक विजेता के रूप में हुआ है। समिक के पिता श्री जितेन्द्र कुमार पटैल को जुलाई 2018 में लकवा लग जाने के कारण उनके शरीर की दायी तरफ का हिस्सा लगभग निष्क्रिय हो गया है। घर की ऐसी विषम परिस्थितियों के बीच समिक की य‍ह उपलब्धि सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page