मनोज केसरवानी बने मध्यप्रदेश (कैट) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा की गई घोषणा
पन्ना। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा वर्ष 2020-2022 की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये पन्ना के समाजसेवी मनोज केसरवानी को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है। एवं भूपेन्द्र जैन को पुनः 2 वर्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष नामांकित करते हुये जबलपुर, सागर एवं रीवा संभाग से 17 प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं। इसके साथ ही जबलपुर से संदेश जैन, रीवा से महेश थरवानी एवं सागर से कपिल मलैया उपाध्यक्ष, छतरपुर से गोविन्द असाटी प्रदेश संगठन मंत्री एवं सागर के सुरेन्द्र जैन मालथौन को प्रदेश कोर टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है। कैट टीम प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।