भाजपा ने जिले भर में मनाया डॉक्टर मुखर्जी का बलिदान दिवस ,डॉक्टर मुखर्जी त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति के साथ-साथ राष्ट्रीय एकीकरण के प्रेरणा स्रोत ः सांसद डॉक्टर मिश्रा

सीधी जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को भाजपा ने जिले भर में स्मृति दिवस के रूप में जिले के 1047 बूथो पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान और मऊगंज जिला संगठन प्रभारी के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति मे मुख्य कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में मनाया गया। पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने डॉक्टर मुखर्जी को त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति बताया। साथ ही सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि डा मुखर्जी लगभग 53 वर्ष की आयु में ऐसे कार्य करके गए, जिसके कारण भारत के इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया और हम जैसे करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत बन गए। डॉक्टर मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर के एकीकरण के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। डॉ मुख़र्जी पंडित नेहरू के मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री रहते हुए पंडित नेहरू की तुष्टिकरण की नीतियों के कारण त्यागपत्र देते हुए भारत माता की सेवा के लिए जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की। डाक्टर मुखर्जी का संपूर्ण जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र हित कार्य के लिए हमेशा हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने डॉक्टर मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही है।डॉक्टर मुखर्जी का सपना था कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बने और भारत पुनः विश्व गुरु बने। इन दोनों कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार पूर्ण कर रही है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति हो चुकी है। आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बना कर खड़े करेंगे।
डॉक्टर मुखर्जी का बलिदान करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत — इंद्र शरण
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने डॉक्टर मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉक्टर मुखर्जी का संपूर्ण जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार मुखिया प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के षड्यंत्र और उनकी नीतियां तुष्टिकरण, अलगाववाद के विरोध में डॉक्टर मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्री के पद को त्याग कर भारत माता की सेवा का मार्ग चुना। डॉ मुख़र्जी सच्चे अर्थों में भारत माता के अमर सेनानी है।
डॉक्टर मुखर्जी के जीवन चरित्र को पढ़ें और ले प्रेरणा — के के तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मऊगंज जिले के संगठन प्रभारी के के तिवारी ने डॉक्टर मुखर्जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात कहा कि डॉक्टर मुखर्जी का संपूर्ण जीवन चरित्र हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम सभी को इसको पढ़ने के पश्चात जन-जन तक पहुंचाने की जवाबदारी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को पूर्ण करें में लगी हुई है। डॉक्टर मुखर्जी के रास्ते पर चलते हुए भाजपा आज 14 करोड़ की सदस्यता वाला विश्व का सबसे बड़ा दल बन गया है।
जिले के 1047 भूतों पर डॉक्टर मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष की अगुवाई और बूथो में बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में जिले के 1047 बूथो पर भारत माता के अमर सपूत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने की बात कही। विभिन्न बूथो पर आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व चुरहट विधायक और भाजपा प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने विभिन्न बूथो पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर डॉक्टर मुखर्जी को अपनी श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रमुख कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, संदीप द्विवेदी, जिला महामंत्री विनोद साकेत, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, अमित प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, कृष्ण कांत द्विवेदी, मोर्चा अध्यक्ष राकेश मौर्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी,अजीत वर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदास यादव,राजेश द्विवेदी, पुनीत नारायण शुक्ला, अभय सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा, बाबूलाल कुशवाहा, संगीता सिंह, रन्नू साकेत, आरती सिंह चौहान सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



